Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मौत से कुछ इंच दूर था यात्री, RPF की बहादुर बेटी ने खींचकर बचाई जिंदगी - प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा था यात्री

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती हीराकुंड एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक संतुलन खो बैठा और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। मौके पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल मीनू कुमारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़ लगाई और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार अमृतसर से विशाखापट्टनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस दोपहर करीब 1:30 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची थी। ट्रेन के रवाना होने के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ ट्रेन के हैंडल से फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक स्थिति में पहुंच गया।

घटना को देखते ही आरपीएफ महिला कांस्टेबल मीनू कुमारी तुरंत मौके की ओर दौड़ीं और प्लेटफॉर्म पर लेटकर यात्री को अपनी ओर खींच लिया। उनकी बहादुरी और तत्परता को देखकर आसपास मौजूद यात्रियों ने भी मदद की। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से यात्री की जान बच गई। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

आरपीएफ थाना प्रभारी यू.के. कौशिक ने बताया कि महिला कांस्टेबल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने महिला कांस्टेबल की बहादुरी की जमकर सराहना की। घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है।

Previous News

नरहौली बवाल: पुलिस पर पथराव कांड में 7 आरोपी गिरफ्तार, कई पर पहले से दर्ज हैं संगीन मुकदमे

Next News

वीकेंड पर नैनीताल बना जामताल! पर्यटकों की भारी भीड़ से मॉल रोड से हाईवे तक रेंगते रहे वाहन