Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बीच सड़क पर बंद हुआ नगर निगम का डंपर, भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे तक लगा लंबा जाम

मथुरा के भूतेश्वर स्थित बद्रीनाथ धाम के पास रविवार शाम उस समय यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जब मथुरा-वृंदावन नगर निगम का कूड़ा ले जा रहा एक डंपर अचानक बीच सड़क पर खराब होकर खड़ा हो गया। शाम करीब 4 बजे हुए इस घटनाक्रम के चलते कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक ने वाहन को दोबारा स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर मिस्त्री को बुलाया गया और डंपर की बैटरी भी बदली गई, लेकिन इसके बावजूद वाहन स्टार्ट नहीं हो सका। सड़क के बीचों-बीच डंपर खड़ा होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

आधे घंटे के भीतर भूतेश्वर से लेकर गोवर्धन चौराहे तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। हालांकि भीड़ और जाम के कारण लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

खबर लिखे जाने तक डंपर को ठीक करने का काम जारी था और मिस्त्री लगातार वाहन को चालू करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम के वाहनों के नियमित रखरखाव पर भी सवाल उठाए हैं।

Previous News

आरोग्यम हॉस्पिटल विवाद में नया मोड़: एम्बुलेंस चालक ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, मरीज की मौत पर बढ़ा सस्पेंस

Next News

राम कथा में गूंजी श्रीराम की बाल लीलाएं, पंचम दिवस पर निकलेगी भव्य राम बारात