Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरेली में खूनी तांडव: बहन को ससुराल से बचाने पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला, कमरे में बंद कर धारदार हथियारों से पीटा

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

यहाँ अपनी प्रताड़ित बहन की मदद करने और उसे सुरक्षित घर वापस लाने पहुंचे एक भाई पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित रूप से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि पीड़ित अंकित भारद्वाज को घर के अंदर बंधक बनाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

ग्राम खजुरिया इनायतपुर के रहने वाले पीड़ित ने पति और ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous News

मुरादाबाद: कुन्दरकी में युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next News

कोतवाली के अंदर युवती ने खुद पर डाला डीजल, पिता की मौत के मामले में न्याय न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास