Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आकाश सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैम्प, 50 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

मथुरा के आकाश सिम्स हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क इंटरनल मेडिसिन हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर, हार्मोनल डिसऑर्डर और संक्रमण संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की।

शिविर में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दाऊदयाल त्यागी और डॉ. कुलवंत सिंह ने 50 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके अलावा मरीजों को रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

कैम्प में डायबिटीज, थायराइड, उच्च रक्तचाप के मरीजों के साथ-साथ मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि ब्रजवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आकाश सिम्स हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Previous News

मथुरा जंक्शन से विदा हुए जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, भावुक माहौल में दी गई शानदार विदाई

Next News

मुरादाबाद: कुन्दरकी में युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस