Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का लाभ

मथुरा के लक्ष्मी नगर स्थित बंधन गार्डन में रविवार को वृंदा फाउंडेशन और सर्वोदय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पेट संबंधी रोगों और सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस जनहितकारी शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एसजीपीटी, एसजीओटी, हीमोग्लोबिन और कोलेस्ट्रॉल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव, संतुलित जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

वृंदा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक कुमार लवानिया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। वहीं वार्ड-14 के पार्षद यतेंद्र माहौर ने ऐसे शिविरों को जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वोदय हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम, वृंदा फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Previous News

वृंदावन में शर्मनाक कृत्य: परिक्रमा कर रही युवती को बाइक सवार ने मारी पानी की बोतल

Next News

मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 16 केंद्रों पर 18,000 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा