Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में उमड़ी भीड़, पुणे के प्रसिद्ध वैद्य ने 250 से अधिक मरीजों का किया उपचार

प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक और पुणे स्थित पामोसा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में पुणे के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. संतोष पाठक ने 250 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक परामर्श दिया।

शिविर की विशेषता यह रही कि मरीजों की नाड़ी परीक्षण के साथ-साथ आधुनिक मशीनों के माध्यम से फुल बॉडी इंडिकेटर टेस्ट और निःशुल्क शुगर जांच भी की गई। स्वास्थ्य जांच के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक योगी नवलगिरि महाराज, गोवर्धन दास अग्रवाल ‘नीनू मुकुट वाले’, संस्था अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ‘स्वीटी’ एवं संस्थापक सीए अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष पाठक ने आयुर्वेद को केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला बताते हुए लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक सीए अमित अग्रवाल और अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद मानव जीवन के लिए सबसे सुरक्षित और कल्याणकारी चिकित्सा प्रणाली है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

Previous News

कोसीकलां में भीषण अग्निकांड: मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Next News

ब्रज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़