Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, वृंदावन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिला सलाम

वृंदावन में हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। नगर निगम चौराहे के निकट स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में वृंदावन पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और अमर पत्रकार स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर 'लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: समाज उन्नयन में पत्रकारिता की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की घुसपैठ से इस प्रतिष्ठित पेशे की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उमेश शर्मा और फोटो जर्नलिस्ट अंशु गौड़ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली सीबीएसई जिला टॉपर नित्या गर्ग और जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित कृष्णांगी त्रिपाठी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य बद्रीश, उपसभापति मुकेश सारस्वत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन पवन गौतम ने किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उपलब्धियों पर विशेष चर्चा की गई।

 
Previous News

मथुरा रोडवेज में भ्रष्टाचार का आरोप: संविदाकर्मियों ने ARM और TI के खिलाफ खोला मोर्चा

Next News

कोसीकलां में भीषण अग्निकांड: मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख