Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दंडवत परिक्रमा कर रही महिला श्रद्धालु पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, हालत गंभीर, चालक गिरफ्तार

वृंदावन में अधिकमास के दौरान पंचकोसीय दंडवत परिक्रमा कर रही एक महिला श्रद्धालु दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। शनिवार शाम रुक्मिणी बिहार निवासी 40 वर्षीय प्रियंका अग्रवाल परिक्रमा मार्ग पर दंडवत परिक्रमा कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बलेनो कार ने उन्हें टक्कर मार दी और उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल महिला की साथी चालक पर नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार चालक की पहचान गौलूधिपुरम निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

दानघाटी मंदिर में ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Next News

अधिकमास पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बांके बिहारी के दर्शन को लगीं किलोमीटर लंबी कतारें