Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जेवर नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 5 दिनों में खुलासा कर दिया है। साबौता अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नरेश और उमेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी मोहित को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, 21 मई को रोही गांव से लापता हुए किशोर का शव 22 मई की रात एक खाली मकान से बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों की मृतक की दादी से हुई कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous News

शादी से इंकार पर प्रेमिका के घर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल - पुलिस ने बचाई जान

Next News

उर्दू शायरी के महान शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, 91 वर्ष की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस