Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रथम पहल फाउंडेशन का 12 जून को भव्य शपथ ग्रहण समारोह, कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

मथुरा की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “प्रथम पहल फाउंडेशन” समाज सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्थानीय परिणय गार्डन में संस्था की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने की। बैठक का शुभारंभ मुख्य संरक्षक योगी श्री नवलगिरी महाराज, संस्थापक सीए अमित अग्रवाल और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बैठक में आगामी 12 जून को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। संस्था के संस्थापक सीए अमित अग्रवाल ने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुनील अग्रवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जेएसआर ग्रुप के जयंती प्रसाद अग्रवाल होंगे।

इस मौके पर संस्था की ओपीडी में निस्वार्थ सेवाएं दे रहे डॉक्टरों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले संस्था द्वारा आम जनता के लिए 29 और 30 मई को एक विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में मुंबई के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. संतोष पाठक मरीजों की जांच और परामर्श देंगे।

संस्था अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि आज बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज जैसी बीमारियों से परेशान हैं और इस आयुर्वेदिक कैंप के जरिए लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेदिक उपचार का लाभ मिलेगा। संस्था ने ब्रजवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Previous News

लखनऊ के कल्ली पश्चिम में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार से उतरते ही गोलियों से भूना; वारदात CCTV में कैद

Next News

एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में घुसी कार, श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मची अफरा-तफरी