Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इंडियन आइडल से बाहर हुए विशाल ददलानी? NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरना पड़ा भारी

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Vishal Dadlani इन दिनों NEET पेपर लीक विवाद पर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थीं कि राजनीतिक टिप्पणी करने की वजह से उन्हें Indian Idol से बाहर कर दिया गया है। अब खुद विशाल ददलानी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

विशाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में उदास होने की एक्टिंग करते नजर आए। वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा — “मैं यहां हूं बेबी”, जिससे साफ हो गया कि इंडियन आइडल छोड़ने की खबरें महज अफवाह हैं।

वीडियो के साथ विशाल ने लिखा कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि बहुत मैनिपुलेशन हो रहा है। उन्होंने लोगों से सच के लिए आवाज उठाते रहने की अपील भी की।

दरअसल, विशाल ददलानी ने NEET पेपर लीक मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि हर साल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और जिम्मेदार एजेंसियां जवाबदेही लेने से बच रही हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़े-लिखे और अच्छे लोगों को सत्ता में लाने की अपील भी की थी।

विशाल ददलानी अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जाने जाते हैं।

Previous News

28 मई को धूमधाम से होगा श्री द्वारकाधीश महाराज का ब्यावला, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Next News

मल्लपुरा बस्ती की बदलेगी तस्वीर! ₹2.24 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास