Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 27 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई से काठगोदाम के लिए खुशखबरी! मथुरा होकर चलेगी नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम विशेष ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि यह ट्रेन मथुरा जंक्शन स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे मथुरा के यात्रियों को मुंबई और उत्तराखंड जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 5:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 6:00 बजे आगे के लिए रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलेगी और शुक्रवार रात 1:05 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 1:15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 एसी सेकंड क्लास, 4 एसी थर्ड क्लास, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं।

रेलवे के इस फैसले से मथुरा, आगरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पर्यटन और लंबी दूरी की यात्रा में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Previous News

ममता के करीबी TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार, पुरी के होटल में छिपा था नेता

Next News

28 मई को धूमधाम से होगा श्री द्वारकाधीश महाराज का ब्यावला, निकलेगी भव्य शोभायात्रा