महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में 54 वर्षीय किसान हरनारायण राजपूत की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत पर बने मकान में उनका लहूलुहान शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले किसान के साथ बैठकर पार्टी की और फिर लोहे के भारी सब्बल से वार कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
कुलपहाड़ सीओ रविकांत गौड़ के मुताबिक, मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।