Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर हुआ विवाद, 12 ग्रामीण पाबंद

महोबा के बरभौली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन की अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गलत रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने न सिर्फ अनुमति रोकी, बल्कि 12 लोगों को पाबंद भी कर दिया। उनका कहना है कि वे 2002 से हर साल शांतिपूर्ण तरीके से जयंती और जुलूस निकालते आ रहे हैं, जिसमें कभी कोई विवाद नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच सपा नेता व पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब जिले में धारा 144 लागू नहीं है, तो यह कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने शासन से आयोजन की अनुमति और सुरक्षा देने की मांग की है।

Previous News

खड़ा ट्रक बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर हुए राख

Next News

दिनदहाड़े लूटकांड का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा