Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
“चिट्टे ने पंजाब बर्बाद कर दिया…” ड्रग्स के खिलाफ खुलकर बोले यो यो हनी सिंह

मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh ने पंजाब में बढ़ते ड्रग्स संकट के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh से अमृतसर में मुलाकात कर पंजाब को नशामुक्त बनाने और युवाओं को ड्रग्स के जाल से बाहर निकालने को लेकर गंभीर चर्चा की।

इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह भावुक अंदाज में पंजाब के युवाओं से नशा छोड़ने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘चिट्टा’ यानी हेरोइन ने पंजाब के हजारों परिवारों को तबाह कर दिया है और युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।

हनी सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ड्रग्स से दूरी बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने कहा कि “दूध-दही खाओ, मेहनत करो और जिंदगी को बेहतर बनाओ।”

खास बात यह है कि हनी सिंह खुद भी शराब और ड्रग्स की लत से जूझ चुके हैं। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद उन्होंने जिंदगी में शानदार वापसी की थी। अब वे अपने अनुभव के जरिए युवाओं को जागरूक करना चाहते हैं।

वहीं भाजपा नेता तरुण चुग ने हनी सिंह को “पंजाब का बेटा” बताते हुए उनके संघर्ष और कमबैक की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर हनी सिंह नशे के अंधेरे से बाहर निकलकर दोबारा सफलता हासिल कर सकते हैं, तो पंजाब का हर युवा भी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकता है।

Previous News

हरियाणा की पंचायत टीम ने देखा अडींग मॉडल, डिजिटल लाइब्रेरी से स्वच्छता व्यवस्था तक की सराहना

Next News

पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूरों की मौत