Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 500 करोड़ की रिडेवलपमेंट योजना की शुरुआत

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का स्वरूप अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने मंदिर परिसर के भव्य रिडेवलपमेंट प्लान की शुरुआत कर दी है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर की भव्यता को आधुनिक स्वरूप देना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी भूमि पूजन से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं।

पहले चरण में मंदिर परिसर में नए भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक स्टोनवर्क और 124 वाहनों की क्षमता वाली दो-स्तरीय पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए आधुनिक भीड़ प्रबंधन, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था और सुगम दर्शन की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखते हुए उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ना है। इसे मुंबई की आस्था और पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous News

बकरीद पर कुर्बानी से बचने के लिए तीसरी मंजिल पर लटका बकरा

Next News

“कॉकरोच जनता पार्टी” बनी सोशल मीडिया का नया ट्रेंड, युवाओं की नाराजगी का डिजिटल चेहरा या सिर्फ मीम मूवमेंट?