Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीवर लाइन के नाम पर सड़क खुदवाकर छोड़ी, हाथरस में नाराज लोगों का प्रदर्शन

हाथरस के हसायन कस्बे के मोहल्ला किला खेड़ा में सीवर लाइन बिछाने के लिए आरसीसी सड़क की खुदाई कर अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वार्ड संख्या-4 में नगर पंचायत द्वारा शुरू किया गया कार्य विरोध के बाद बीच में ही रोक दिया गया, जिसके बाद करीब चार सप्ताह से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।

खराब और टूटी सड़क के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया, लेकिन उसे दोबारा ठीक करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और सीवर लाइन का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Previous News

“हर घर गंगाजल” के दावों पर सवाल: आगरा के छिपीटोला में पानी संकट से नाराज़ लोगों का उग्र प्रदर्शन

Next News

हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी इको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल