Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संस्कृति विवि के डॉ. बीके वर्मा को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बीके वर्मा को शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “रवीन्द्रनाथ टैगोर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वेलरेड फाउंडेशन, कलकत्ता द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि से संस्कृति विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

डॉ. बीके वर्मा लंबे समय से शिक्षा, शोध, पुस्तकालय प्रबंधन और डिजिटल लाइब्रेरी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुस्तकालय सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया, शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिला तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने पर डॉ. वर्मा ने इसका श्रेय संस्कृति विश्वविद्यालय के चांसलर, वाइस चांसलर, प्रो-वाइस चांसलर और सीईओ को देते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Previous News

जिला अस्पताल की मोर्चरी में सड़ रही अज्ञात लाश, एक हफ्ते बाद भी सुध लेने नहीं पहुंची पुलिस

Next News

कैंची धाम जाते समय भीषण सड़क हादसा: इनोवा कार गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौके पर मौत