Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छतरपुर में कोर्ट परिसर में युवक की गला रेतकर हत्या

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। न्यायालय परिसर के समीप 23 वर्षीय युवक केके गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सरेराह हुई इस जघन्य वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर युवक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के पास कुछ लोगों से कहासुनी के बाद विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से केके गुप्ता पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। हमला इतना घातक था कि अत्यधिक खून बहने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Previous News

धौलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, फिटनेस के लिए सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी और युवा

Next News

कुंभ मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा आह्वान अखाड़ा