Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नोएडा का ‘सिजर अटैकर’ गिरफ्तार, राह चलती महिलाओं पर करता था हमला

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा पुलिस की कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर कैंची से हमला करने वाले सिरफिरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी अंकित वर्मा को सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पकड़ा। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल खोड़ा कॉलोनी के प्रगति विहार इलाके में रहकर एक निजी कंपनी में एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी स्कूटी से सुनसान सड़कों पर घूमता था और पीछे से महिलाओं पर कैंची से हमला कर फरार हो जाता था। दो पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।

मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रवृत्ति का प्रतीत होता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और कैंची भी बरामद कर ली है।

Previous News

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग

Next News

26 मई को सपा का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरेंगे अवधेश प्रसाद