जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को समय रहते नालों और नालियों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो। नगर निगम, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को विशेष रूप से नालों और कलमाठों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
साथ ही आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राहत केंद्र तैयार रखने, कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने और जरूरी उपकरणों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिंचाई विभाग को कटान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर तटबंधों की मरम्मत करने को कहा गया है। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए पेयजल और बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और स्वास्थ्य विभाग को डेंगू रोकथाम व स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।
कुल मिलाकर प्रशासन का फोकस मानसून के दौरान संभावित जलभराव और आपदाओं से बचाव की तैयारी पर है।