Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नवनियुक्त एडीजी आगरा एस.के. भगत ने किए बांके बिहारी के दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगरा जोन के नवनियुक्त एडीजी एस.के. भगत ने शनिवार को वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पदभार ग्रहण करने के बाद धार्मिक नगरी पहुंचे एडीजी ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोस्वामियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और उन्हें अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। एडीजी के प्रथम आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पहले एडीजी एस.के. भगत को पर्यटक थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहां उन्होंने थाने का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बांके बिहारी मंदिर दर्शन के बाद एडीजी का काफिला श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना हो गया।

Previous News

राया-हाथरस मार्ग हादसे में झुलसे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next News

बरसाना जा रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को कार ने मारी टक्कर, भाजपा नेता के भाई की मौत