Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सोनू हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

हाथरस के हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में युवक सोनू की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी ऋषभ मीणा पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।

घटना 18 मई की रात की बताई जा रही है, जब घरेलू विवाद और शराब के नशे में कहासुनी के बाद मामला हिंसा में बदल गया था। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी पक्ष ने वादी के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर सोनू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

हत्या के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और उस पर हत्या, धमकी, बलवा और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Previous News

चलती बाइक से चैन लूट की कोशिश, महिला ने बदमाश का हाथ पकड़कर दिखाई हिम्मत; संघर्ष में सड़क पर गिरकर घायल

Next News

संपत्ति विवाद में बुआ पर भतीजे की संदिग्ध मौत का आरोप, वीडियो भी आया सामने