Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सिकंद्राराऊ के भटीकरा गांव में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 23 वर्षीय युवक सौरभ प्रेम प्रसंग में शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर सौरभ शाम करीब पांच बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही शादी कराने की मांग करने लगा। उसने साफ कहा कि जब तक उसे शादी का आश्वासन नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही बाजिदपुर और अगसौली चौकी पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

करीब दो घंटे तक पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग युवक को समझाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, पुलिस अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने भी उससे बातचीत की। आखिरकार परिजनों और छोटे भाई की बात मानकर युवक टावर से नीचे उतर आया।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद थाने ले जाकर समझाइश दी और बाद में उसे छोड़ दिया। पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Previous News

आगरा : तेज रफ्तार पीआरवी गर्ग कोल्ड स्टोरेज के ऑफिस में घुसी, दो मुनीम समेत तीन घायल

Next News

चलती बाइक से चैन लूट की कोशिश, महिला ने बदमाश का हाथ पकड़कर दिखाई हिम्मत; संघर्ष में सड़क पर गिरकर घायल