Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भारतीय अब 55 देशों में घूम सकेंगे वीजा फ्री, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब भारतीय नागरिक दुनिया के 55 देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकेंगे। इनमें कई देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को Visa-Free, Visa on Arrival (VOA) और Electronic Travel Authorization (ETA) की सुविधा मिलेगी।

जारी सूची के अनुसार भारतीय अब भूटान, नेपाल, मॉरीशस, थाईलैंड, मलेशिया, कतर, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव, सेशेल्स और केन्या समेत कई देशों की यात्रा आसान तरीके से कर सकेंगे।

इन देशों में कुछ जगहों पर भारतीय यात्रियों को सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि कुछ देशों में एयरपोर्ट पहुंचने पर Visa on Arrival की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं कुछ देशों में केवल ऑनलाइन ETA लेकर यात्रा की जा सकेगी।

इस फैसले से पर्यटन, बिजनेस ट्रैवल और इंटरनेशनल ट्रिप्स करने वाले भारतीयों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही विदेश यात्रा की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगी।

Previous News

तीन माह से मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्तियों का प्रदर्शन, गोवर्धन CHC पर खोला मोर्चा

Next News

अयोध्या जिला महिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा