Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भीषण गर्मी के बीच मजदूर की मौत, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप

आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया। मामला जिला अस्पताल का है, जहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। काम के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद लोगों ने आशंका जताई कि तेज गर्मी और हीटवेव के चलते मजदूर की मौत हुई है। इन दिनों आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है और खासकर मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं जिला अस्पताल की सीएमएस Dr. Sunita Rathore ने बताया कि मृतक पहले से बीमार था और उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।

Previous News

कंगना रणौत मामले में अगली सुनवाई 6 जून को, आगरा कोर्ट में टिकी निगाहें

Next News

मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, जिला अस्पताल में प्रदर्शन