Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भरतपुर में घर में घुसे तेंदुए की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने की कोशिश; वन विभाग ने लिया कब्जे में

राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में देर रात एक तेंदुआ (लेपर्ड) के घर में घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बनय सिंह के घर में घुसा था, जिसके बाद शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

जैसे ही तेंदुआ घर से बाहर निकला, ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने शव को आग से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए का शव भरतपुर लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। विभाग ने इस मामले में हत्या और शव को जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बनी हुई थी और उसने पालतू जानवरों का भी शिकार किया था। घटना के बाद वन्यजीव सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।

Previous News

कुपवाड़ा में यूपी के नाबालिग युवक के कथित धर्म परिवर्तन पर विवाद, परिवार ने लगाया जबरदस्ती का आरोप; पुलिस ने दर्ज की FIR

Next News

PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: 1 करोड़ की सुपारी का खुलासा, यूपी से जुड़े शूटर नेटवर्क में CBI की बड़ी कार्रवाई