मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 19 वर्षीय युवक प्रदीप आकाशवाणी स्थित एफएम टावर पर चढ़ गया और करीब 4 घंटे तक वहीं बैठा रहा।
जानकारी के अनुसार, युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने प्रेम संबंध से जुड़ी समस्या का जिक्र किया, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना मिली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे, जिससे आहत होकर युवक टावर पर चढ़ गया।
सूचना पर रवि त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घंटों की समझाइश के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
नीचे उतरते ही युवक गश खाकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तत्काल पानी पिलाकर संभाला। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अपने साथ ले गई।