Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बाद रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 138 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, ₹1.5 लाख जुर्माना वसूला

मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की जांच की गई और करीब 138 यात्रियों को पकड़ा गया, जो बिना टिकट या जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। सभी यात्रियों को बसों के माध्यम से मथुरा जंक्शन स्थित रेलवे कोर्ट में लाया गया।

कार्रवाई के दौरान 127 यात्रियों से लगभग ₹1.5 लाख का जुर्माना वसूला गया, जबकि 11 यात्रियों के पास जुर्माना भरने के पैसे न होने पर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

इस अभियान में रेलवे कोर्ट स्टाफ, टीटीआई टीम, आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे। स्टेशन डायरेक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक चला और आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Previous News

टौरिया मुहल्ला में पति की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट के बाद पत्नी गिरफ्तार

Next News

ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का मथुरा में धरना, महंगाई भत्ता न मिलने पर जताया विरोध