Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नीट छात्रा केस में बड़ा मोड़, रेप आरोप के बीच शादी का वीडियो वायरल

महोबा में लापता नीट छात्रा के मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जहां अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों के बीच अब उसी युवक के साथ छात्रा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में छात्रा मोहित के साथ प्रयागराज में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाह के दौरान छात्रा ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात भी कही।

मामला महिला थाना महोबा क्षेत्र का है, जहां 30 अप्रैल को लापता हुई छात्रा को 16 मई को पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद छात्रा ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

अब शादी का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट सामने आने के बाद पुलिस जांच उलझ गई है। वंदना सिंह के अनुसार मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Previous News

पश्चिम बंगाल के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में भीषण आग, चार बोगियां जलकर खाक

Next News

अयोध्या में ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन