Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या: एफसीआई डिपो के पास ट्रक की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत, बेटा बिलखता रहा

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो के बाहर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गेहूं लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ किसी काम से बाइक पर जा रही थी, तभी एफसीआई कार्यालय के सामने यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिला का बेटा अपनी मां के शव के पास बैठकर लगातार रोता रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सहादतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एफसीआई गेट के बाहर ट्रकों की लंबी कतार और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Previous News

भीषण गर्मी का कहर: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, वार्ड हुए फुल

Next News

आगरा: ट्रैक्टर आटा चक्की में जोरदार धमाका, किसान की मौत, कई घायल