Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म पर मिले अज्ञात शव, जीआरपी जांच में जुटी

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर महिला उपनिरीक्षक रेनू यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और प्रथम दृष्टया वह मांगकर खाने वाला व्यक्ति प्रतीत हो रहा है।

इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर भी लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली। महिला उपनिरीक्षक रेनू यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल दोनों शवों को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

बालाजी मेमोरियल स्कूल बोला- संस्थान को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

Next News

भीषण गर्मी का कहर: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, वार्ड हुए फुल