देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को ईंधन के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
देश में लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।
इससे पहले तीन दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम जनता की चिंता बढ़ गई है।
नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, वहीं आम लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।