Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बुलंदशहर में बंद मकान बना चोरों का निशाना - बैंगलोर गया था परिवार, पीछे से हो गई बड़ी चोरी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार बैंगलोर गया हुआ था और मकान बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर स्टील की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए।

चोरों ने घर में रखी नकदी के साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Previous News

प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से 'बैड टच' का आरोप परिजनों ने की धुनाई - आरोपी फरार

Next News

सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कार्रवाई - चाकू मारकर हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार