ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक विवाहित महिला की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है, जहां दीपिका नाम की विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थी और जलपुरा में उसका विवाह हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी और करीब एक करोड़ रुपये का दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।
आरोप है कि इसी विवाद के चलते दीपिका की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।