Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
500 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे - मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

हाथरस में महज 500 रुपये को लेकर ऐसा विवाद हुआ, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के पैसे वापस मांगने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मामला हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से शराब के लिए दिए गए 500 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा - ट्रक-मैजिक की टक्कर में आठ लोगों की गई जान

Next News

सरयू नदी में डूबे तीन किशोर, दो के शव बरामद - तीसरे किशोर की तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल