Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पैसों के विवाद में महिला पर डाला जलनशील पदार्थ, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर एक महिला पर कथित रूप से जलनशील पदार्थ डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में भर्ती है। वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

थाना जमुनापार क्षेत्र में 14 मई की सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर एक महिला के साथ कथित रूप से गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों ने महिला को बातचीत के बहाने घर बुलाया था। वहां पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद नामजद महिला ने पीड़िता पर जलनशील पदार्थ डाल दिया।

घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। वर्तमान में महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

महिला के बेटे अभिषेक ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन मामले के प्रमुख आरोपियों पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और कुछ दबंग लोग उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। रविवार शाम परिजनों ने महिला की हालत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला की हालत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

Previous News

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान, नि:शुल्क शिक्षा संस्थान ने बढ़ाया उत्साह

Next News

ईद के बाद होनी थी शादी, अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत