Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 17 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में बिजली-पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम और विद्युत विभाग का फूंका पुतला

वृंदावन में बिजली और पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सीएफसी चौराहा क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने नगर निगम और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों विभागों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। लोगों ने जल्द समस्या समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

धर्मनगरी वृंदावन के सीएफसी चौराहा क्षेत्र स्थित आदर्श चाट वाली गली में रविवार को स्थानीय निवासियों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है, जबकि पीने के पानी में दुर्गंध आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी आस मोहम्मद और गीता माहौर ने नगर निगम और विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद लगातार शिकायतें करने पर भी संबंधित अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम व विद्युत विभाग का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Previous News

ब्रज में हुआ आध्यात्मिक साहित्य का संगम, “श्री राधे चरित्र संग्रह” पुस्तक का विमोचन

Next News

नशे में धुत होमगार्ड का हाईवोल्टेज ड्रामा - फिर सड़क पर किया हंगामा